{"_id":"6913872691d54cda1b075474","slug":"canter-collides-with-tractor-trolley-9-people-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55546-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राॅली में मारी टक्कर, 9 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राॅली में मारी टक्कर, 9 लोग घायल
विज्ञापन
ट्राॅली के अंदर रखी स्टील की प्लेट सड़कों पर बिखरी, लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नेशनल हाईवे स्थित बाटा फ्लाईओवर से उतरते वक्त मंगलवार को कैंटर ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राॅली के अंदर रखी स्टील की प्लेट सड़कों पर बिखर गई। वहीं नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें कैंटर में मौजूद चालक व हेल्पर को गेट काटकर निकला गया।
सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की वजह से सड़क पर 1 घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब 5 बजे दिल्ली से पलवल की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर बाटा फ्लाईओवर से उतरते ही एस्कॉर्ट मुजेसर मेट्रो स्टेशन के पास गाड़ी पंचर होने के चलते पिकअप साइड में खड़ी हुई थी। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्राॅली में 7 लोग सवार होकर उसमें स्टील की प्लेट रखकर पलवल की तरफ जा रहे थे। इस ट्रैक्टर ट्राॅली के पीछे एक कैंटर चल रहा था, जिसमें चालक व हेल्पर मौजूद था। पिकअप गाड़ी को क्रॉस करते ही कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उसमें रखी स्टील का प्लेट सड़कों पर बिखर गई।