{"_id":"64a82caf2673c83aa809a93c","slug":"canned-and-junk-food-is-harmful-for-the-body-dr-rakesh-kumar-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8521-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिब्बाबंद और जंक फूड शरीर के लिए नुकसानदायक : डॉ. राकेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिब्बाबंद और जंक फूड शरीर के लिए नुकसानदायक : डॉ. राकेश कुमार
विज्ञापन
डिब्बाबंद और जंक फूड शरीर के लिए नुकसानदायक : डॉ. राकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में बोन एंड ज्वाइंट दिवस पखवाड़े का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को हड्डी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। डाॅक्टरों ने डिब्बाबंद और जंक फूड को शरीर के लिए नुकसानदायक बताया।
अस्पताल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से ज्यादातर लोगों के लिए डिब्बाबंद और जंक फूड भोजन का सबसे पसंदीदा विकल्प बन गया है। यह सेहत के लिए नुकसानदेह विकल्पों में से एक है। इस तरह का भोजन हमारी रोग प्रतिरोधक प्रणाली (इम्यून सिस्टम) के साथ-साथ हड्डियों को भी नुकसान पहुंचाता है। हड्डियों को कमजोर बनाने में सोडियम तथा चीनी युक्त भोजन का भी योगदान होता है। अल्कोहल के साथ किसी भी तरह के खाद्य पदार्थ का सेवन करने से उसमें मौजूद खनिज और पोषक तत्व अवशोषित नहीं होते हैं, क्योंकि अल्कोहल कैल्शियम के अवशोषण में रुकावट डालता है। डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि हड्डियों की सेहत के लिए पोषक तत्वों, खास तौर पर कैल्शियम और विटामिन-डी की जरूरत होती है। यह शरीर के सभी मुख्य अंगों के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं।