{"_id":"68813157b0099ee155043027","slug":"came-out-of-dirty-water-and-did-abhishek-of-gangajal-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47735-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गंदे पानी से निकलकर किया गंगाजल का अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गंदे पानी से निकलकर किया गंगाजल का अभिषेक
विज्ञापन
शिवरात्रि पर प्रशासन की लापरवाही आई सामने, भक्तों को मंदिरों तक पहुंचना पड़ गया भारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शिवरात्रि जैसे पवित्र पर्व पर भी फरीदाबाद में प्रशासन की लापरवाही सामने आई। बुधवार की सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर की सड़कों पर पानी भर गया, जिससे भोले के भक्तों को जलाभिषेक के लिए मंदिरों तक पहुंचना भारी पड़ गया। शहर के कई प्रमुख इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। श्रद्धालु शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए जब घरों से निकले तो उन्हें कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
जल लेकर नाले के पानी से गुजरते दिखे शिवभक्त
जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, सेक्टर 7, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, संजय कॉलोनी, डबुआ और मुजेसर जैसे क्षेत्रों में शिवभक्त जल लेकर मंदिरों की ओर बढ़ रहे थे लेकिन जगह-जगह जलभराव के कारण उन्हें सड़क किनारे भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई भक्तों के पैर कीचड़ में धंसते नजर आए।
मंदिरों के बाहर भी भरा पानी, श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
एनआईटी काली मंदिर, रेलवे रोड स्थित गीता मंदिर, अजरोंदा चौक स्थित हनुमान मंदिर के साथ शहर के कई प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बाहर भी गंदा पानी भर गया था, जिससे जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं को मंदिरों के अंदर प्रवेश करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
सुबह से लगा रहा लंबा जाम
तेज बारिश और जलभराव के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सुबह से ही लंबा जाम लगा रहा। सेक्टर 16-17 रोड, बाटा चौक, बीके चौक, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास, और बदरपुर बॉर्डर की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। स्कूल और दफ्तर जाने वालों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग तय समय पर न तो कार्यस्थल पर पहुंच पाए और न ही बच्चे समय से स्कूल।
प्रशासनिक तैयारियां फिर हुईं फेल
स्वच्छता और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर नगर निगम द्वारा किए जा रहे दावों की पोल एक बार फिर शिवरात्रि पर खुल गई। शहर में कई स्थानों पर नालों की सफाई अधूरी पाई गई, जिससे हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मानसून पूर्व किए जाने वाले सभी इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।
मैं कई सालों से जल लेने जा रहा हूं । प्रशासन की तरफ से इस बार काफी अच्छे इंतजाम किए गए थे लेकिन कई स्थानों पर पानी भर गया था उसे भी ठीक करने की जरूरत है। - अरुण, कांवाड़िया
पुलिस व जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए थे । मंदिर के पास पानी भरने से हमें थोड़ी परेशानी हुई है। - अमन, कांवड़िया