{"_id":"698791d02024fcd6430ef4fe","slug":"bundelkhand-gate-collapses-at-fair-due-to-strong-wind-one-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62348-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तेज हवा के झोंके से मेले में गिरा बुंदेलखंड द्वार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तेज हवा के झोंके से मेले में गिरा बुंदेलखंड द्वार, एक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला परिसर में शनिवार को तेज हवा के झोंके के चलते उत्तर प्रदेश सरकार का बुंदेलखंड द्वार (गेट) अचानक गिर गया। इस घटना से मेले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में एक व्यक्ति मलबे के नीचे दबकर घायल हो गया, जिसे तुरंत बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गेट गिरने के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मेले में बड़ी संख्या में मौजूद पर्यटकों के बीच हुई इस घटना से दहशत फैल गई, हालांकि स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई।
घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि फरवरी माह में आयोजित होने वाला सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला देश-विदेश के शिल्पकारों और पर्यटकों को आकर्षित करने वाला प्रमुख आयोजन है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।