फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Breaking into the house and assaulting and vandalizing

Faridabad News: घर में घुसकर की मारपीट व तोड़फोड़

Thu, 09 Apr 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Breaking into the house and assaulting and vandalizing
बल्लभगढ़। सुभाष कॉलोनी में शिकायतकर्ता ने पड़ोसी समेत कई अज्ञात लोगों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभाष कॉलोनी निवासी योगेश कुमार सेंगर ने बताया कि 5 अप्रैल 2026 की रात कंचन सिंह कुछ लोगों को लेकर उनके घर पर आया और उनसे मारपीट करने लगा। इस दौरान आरोपियों ने घर का सामान भी तोड़ दिया। आरोपियों ने उनके दो आईफोन और सोने की चेन भी तोड़ दी। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि शिकायत में कंचन सिंह, उसका बेटा लक्की, दामाद धीरज, बिजेंद्र कपासिया समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कुछ आरोपी अज्ञात बताए गए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed