फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bomb squad investigates Al Falah University campus

Faridabad News: अल फलाह यूनिवर्सिटी परिसर में बम निरोधक दस्ते ने की जांच

Sat, 13 Dec 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bomb squad investigates Al Falah University campus
एनआईए की टीम फिर से डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन को लेकर पहुंची यूनिवर्सिटी
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते से यूनिवर्सिटी परिसर में लगभग 2 एकड़ के खेत में बने कमरे की कराई गई जांच
शुक्रवार दोपहर क्लर्क शोएब को लेकर एनआईए टीम पहुंची यूनिवर्सिटी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल और दिल्ली बम धमाके की जांच कर रही एनआईए बृहस्पतिवार शाम एक बार फिर डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन को लेकर अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची। यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर ही लगभग 2 एकड़ के खेत में बने कमरे की जांच बम निरोधक दस्ता बुलाकर कराई गई। जांच एजेंसी लगातार कड़ियों को जोड़ रही है।
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो बृहस्पतिवार शाम लगभग 5 बजे डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन को साथ लेकर एनआईए की टीम 7-8 गाड़ियों में अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची। साथ में बम निरोधक दस्ता भी था। डॉ. शाहीन को टीम ने अर्टिगा कार में ही बैठाकर रखा। वहीं, डॉ. डॉ. मुजम्मिल को यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर मौजूद 2 एकड़ के खेत में बने कमरे में ले जाया गया। बाद में यहां बम निरोधक दस्ते से जांच कराई गई। इस दौरान यहां कमरे के अंदर व पास में मिट्टी खोदकर भी देखा गया। लगभग एक घंटे बाद टीम यहां से चली गई, लेकिन शाम लगभग साढ़े 6 बजे यहां फिर से पहुंची। डॉ. डॉ. मुजम्मिल को गाड़ी से उतारकर एडमिन ब्लॉक की ओर ले जाया गया। यहां लगभग आधे घंटे तक उससे पूछताछ की गई। शाम 7 बजे एनआईए टीम यहां से चली गई।
विज्ञापन

एनआईए की टीम शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे भी अल फलाह यूनिवर्सिटी 3 गाड़ियों में सवार होकर पहुंची। इस दौरान टीम की हिरासत में अल फलाह यूनिवर्सिटी का क्लर्क शोएब भी था। शोएब को एडमिन ब्लॉक व यूनिवर्सिटी के अन्य हिस्सों में टीम लेकर गई और निशानदेही कराई। लगभग डेढ़ घंटे बाद टीम यहां से वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed