फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Body of a young man found in a flat in Sector-57.

Faridabad News: सेक्टर-57 स्थित फ्लैट में मिला युवक का शव

Mon, 29 Jun 2026 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found in a flat in Sector-57.
चार वर्षों से निजी कंपनी में कर रहा था नौकरी, शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-57 स्थित किराये के फ्लैट में युवक का शव मिला है। सूचना पर सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बेहेराबाद निवासी प्रदीप (25) के रूप में हुई है। वह चार वर्षों से फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था और एफआईटी सेक्टर-57 स्थित एक फ्लैट में किराये पर रहता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार प्रदीप के साथ उसी फ्लैट में इलाहाबाद निवासी अमित भी रहता था। 24 जून को अमित अपने चाचा के निधन के कारण घर चला गया था। बताया गया कि 26 जून को प्रदीप ड्यूटी से लौटने के बाद फ्लैट पर आया लेकिन इसके बाद वह बाहर नहीं निकला। सोमवार को फ्लैट से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान पुलिस को शव कई दिन पुराना प्रतीत हुआ। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। जिस फ्लैट में प्रदीप रह रहा था, वह दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर का बताया जा रहा है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed