{"_id":"66e8a6e477ac9f75b80f1984","slug":"bjp-and-congress-rebels-stood-firm-in-the-field-did-not-withdraw-their-nominations-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-30885-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भाजपा और कांग्रेस के बागी मैदान में डटे, नहीं लिया वापस पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भाजपा और कांग्रेस के बागी मैदान में डटे, नहीं लिया वापस पर्चा
विज्ञापन
भाजपा को नयनपाल रावत, नगेंद्र भड़ाना पहुंचाएंगे नुकसान, कांग्रेस के बागी ललित नागर और शारदा राठौड़ भी देंगे टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नाम वापसी के अंतिम दिन सोमवार को फरीदाबाद विधानसभा की छह सीटों पर भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बागी उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
पृथला विधानसभा से मौजूदा विधायक और बाहर से भाजपा को सपोर्ट कर रहे नयनपाल रावत नाम वापसी के अंतिम दिन तक अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां पर भाजपा ने बसपा से पूर्व विधायक रहने के बाद 2019 में भाजपा में आए टेकचंद शर्मा काे टिकट दिया है। इसके अलावा एनआईटी क्षेत्र से पूर्व विधायक और भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना ने इनेलो का दामन थामकर पर्चा भरा था। यहां वह भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार फागना को खासा नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार और विधायक नीरज शर्मा, भाजपा से रोहित नागर और इनेलो से नगेंद्र भड़ाना में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
दूसरी तरफ, बल्लभगढ़ विधानसभा से दो बार विधायक रह चुकी शारदा राठौड़ भी कांग्रेस की बागी होकर निर्दलीय पर्चा भरा था। वह भी मैदान में डटी हुईं हैं। यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार पराग शर्मा और भाजपा से मौजूदा विधायक और मंत्री मूलचंद शर्मा को जमकर टक्कर देंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा तिगांव विधानसभा से कांग्रेस नेता ललित नागर भी मैदान में डटे हैं। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार रोहित नागर के वोटों में सेंध लगाने के साथ-साथ वह भाजपा विधायक राजेश नागर को कड़ी टक्कर देंगे। दोनों ही उम्मीदवार बागी होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को खासा नुकसान पहुंचा सकते हैं।