फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bike thief caught

Faridabad News: बाइक चोरी करने वाला पकड़ा

Thu, 23 Jul 2026 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bike thief caught
बल्लभगढ़। पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-30 ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की पहचान प्रिंस उर्फ नैतल निवासी सरस्वती कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार टिटू कॉलोनी निवासी जुबेर अली ने थाना सराय ख्वाजा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 जुलाई 2026 को उसने अपनी बाइक अशोका एन्क्लेव पार्ट-2, सेक्टर-37 में खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना सराय ख्वाजा में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि जिस समय उसने वारदात को अंजाम दिया, उस समय बाइक में चाबी लगी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed