फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Barricading continued on Mujesar road for the third day

Faridabad News: तीसरे दिन भी मुजेसर की सड़क पर रही बैरिकेडिंग

Thu, 19 Feb 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Barricading continued on Mujesar road for the third day
लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। मुजेसर के सेक्टर 24 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को हुए हादसे का असर बुधवार तक भी कायम है। बुधवार को भी पुलिस की टीम ने घटनास्थल से करीब सौ-सौ मीटर दूरी तक बीच सड़क पर बैरिकेडिंग लगा कर रखी, ताकि घटना स्थल की सही से जांच हो सके और एक ही जगह पर लोगों की भीड़ ना इकट्ठा हो पाए। इसके अलावा मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी करीब बजे फोरेंसिक जांच की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि यह बैरिकेडिंग बृहस्पतिवार को भी लगे रहने की उम्मीद है। मिली जानकारी के अनुसार फॉरेंसिक टीम ने करीब एक से डेढ़ घंटे घटना स्थल पर बिताए। इस दौरान जांच अधिकारियों ने कंपनी के अंदर जाकर निरीक्षण किया और अलग-अलग एंगल से कई फोटो लिए। इसके आधार पर ही अब वह पूरी जांच करेंगे।


लोगों को हुई परेशानी



इन सबके बीच लोगों को एक बार फिर से बेहद परेशानी उठानी पड़ी। अपने-अपने ऑफिस, घर या अन्य जगहों पर जा रहे लोगों को बैरिकेडिंग लगी होने के कारण वापस लौट कर वैकल्पिक रास्तों को तलाश करना पड़ा। इससे लोग बेहद नाराज नाराज नाए, उन्होंने कहा कि कम से आज तो लोगों के निकलने के लिए रास्ता खोल देना चाहिए था, ताकि लोगों को समस्या ना हो।
विज्ञापन




विजय नाम के व्यक्ति ने कहा कि घटना के तीसरे दिन भी यह हाल है। अब देखते है कि कब इस परेशानी से आराम मिलता है। नीरज नाम के एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि यह मुख्य सड़क बंद होने के कारण बहुत लंबा रास्ता घूमकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 लोगों का अब भी चल रहा इलाज
हादसे में घायल हुए 13 लोगों का अब भी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें 4 लोग जिले के एक निजी अस्पताल में और 4 लोग सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। इनके अलावा 4 लोगों का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और 1 का दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed