{"_id":"69c976d7ec5e0cb061033ac8","slug":"badshahpur-dadasia-road-worsens-due-to-sewer-overflow-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66185-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बादशाहपुर-ददसिया रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या से हालात खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बादशाहपुर-ददसिया रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या से हालात खराब
विज्ञापन
फरीदाबाद ददसिया में सड़क पर बहता सीवर का पानी। स्रोत: ग्रामीण
लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना, बीमारियां फैलने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के बादशाहपुर-ददसिया रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या से हालात खराब हो गए हैं। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए इस मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बादशाहपुर गांव (वार्ड-34) के पास ददसिया रोड किनारे सीवर का पानी लगातार बह रहा है, जो सड़क पर जमा होकर खेतों और खाली प्लॉटों में फैल रहा है। इससे गेहूं और सब्जियों की फसलें खराब हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभावित सब्जियां बाजार तक पहुंच रही हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ रही हैं।
यह सड़क क्षेत्र के लिए अहम है, क्योंकि यहां से यमुना घाट, बसंतपुर होते हुए कालिंदी कुंज तक सीधा संपर्क बनता है। इससे नोएडा और दिल्ली के अन्य हिस्सों में आवाजाही आसान होती है।
विज्ञापन
ग्रामीण रोहताश चौधरी, वैभव और अरुण त्यागी ने बताया कि शिकायत के बाद अस्थायी सफाई कराई गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। वहीं निगम के अधिशासी अभियंता डालचंद ने बताया कि दोबारा सफाई के लिए अनुमति और बजट प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।