फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bad condition of smart city: there are potholes on the roads... walk carefully

स्मार्ट सिटी का बुरा हाल ः सड़कों पर गड्ढे हैं...जरा संभलकर चलना

Fri, 03 Jun 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bad condition of smart city: there are potholes on the roads... walk carefully
फरीदाबाद सेक्टर दस में टूटी सड़क । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी की मुख्य सड़कें, मोहल्ले और कॉलोनियों की गलियों की हालत बदहाल है। सेक्टर-9 और 10, एनआईटी-दो, तीन और पांच, डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, ग्रेटर फरीदाबाद में डीपीएस चौक से लेकर बीपीटीपी सोसाइटी तक जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोग संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों में रोष है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर की जर्जर सड़कों के कारण लोगों में हादसे का डर बना रहता है। सड़कों की हालत बेहद खस्ता है। स्मार्ट सिटी को स्मार्ट समझकर सड़क पर सरपट वाहन चलाने की कोशिश लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। क्योंकि, शहर का नाम ही मात्र स्मार्ट है। सड़कों की हालत वैसी नहीं हैं। शायद ही कोई सेक्टर या ऐेसा इलाका होगा, जहां की सड़कों पर गड्ढे नहीं होंगे। वहीं, कई जगहों पर सड़कें खुदी पड़ी हैं। इस कारण सवारियां और वाहन चालक हिचकोले खाने को मजबूर हैं। इन सड़कों के निर्माण पर लाखों खर्च कर दिए गए, लेकिन अब इनकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सड़कों की हालत काफी समय से बदहाल है। प्रशासन को इसकी तरफ ध्यान देना चाहिए। - साकेत, राहगीर
सड़कों की हालत ठीक होनी चाहिए। जर्जर सड़कों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। - नीतीश, राहगीर
सहित प्रेस कॉलोनी में तो टूटी सड़कों के कारण आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। ग्रेटर फरीदाबाद में डीपीएस चौक से लेकर बीपीटीपी सोसाइटी के अलावा अन्य सड़कें जर्जर हालत में हैं। एसजीएम नगर और पटेल चौक भी सड़क कई जगहों पर टूटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटी सड़कों को ठीक कराया जा रहा है। मानसून से पहले सभी सड़कों पर मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा। कुछ सड़कों को एफएमडीए बनवा रहा है। - रामजी लाल, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed