{"_id":"69de7b27af9d86dbf50b399e","slug":"baba-sahebs-thoughts-were-spread-to-the-masses-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67513-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया
विज्ञापन
फरीदाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने जिलेभर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 877 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया।
भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर आधुनिक भारत के मजबूत आधार स्तंभ थे, जिनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं।
जिला मुख्यालय अटल कमल में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर लड्डू वितरित किए गए। जयंती से एक दिन पूर्व जिलेभर में प्रतिमाओं के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर समेत कई नेताओं ने सफाई कर समाज सेवा का संदेश दिया। ब्यूरो