फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ayushman Arogya Mandir is suffering from 'disease'

Faridabad News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर को लगा 'रोग'

Sat, 16 May 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Arogya Mandir is suffering from 'disease'
स्वास्थ्य केंद्र में पानी और बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं
विज्ञापन

मुख्य द्वार पर कूड़े का ढेर लगा रहने से दुर्गंध की समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सारन स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मूलभूत सुविधाओं की कमी मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्वास्थ्य केंद्र में पीने के पानी, पार्किंग और साफ-सफाई जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु नहीं होने से रोजाना आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।



केंद्र परिसर में मरीजों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। गर्मी के मौसम में मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों को बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन




चोट लगने पर दवा लेने पहुंचे स्थानीय निवासी सूरज ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यहां पीने के पानी जैसी जरूरी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। वहीं टीबी की दवा लेने पहुंची सुषमा देवी ने बताया कि उन्हें हर महीने केंद्र आना पड़ता है, लेकिन यहां न तो पीने का पानी उपलब्ध है और न ही बैठने की समुचित व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर कूड़े का ढेर लगा रहने से गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के बाहर नियमित सफाई व्यवस्था होनी चाहिए ताकि संक्रमण फैलने का खतरा न रहे।




इस विषय में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि केंद्र में पानी और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही केंद्र में वाटर कूलर लगाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए हैं और अन्य सुविधाओं में सुधार के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed