फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   awareness railly

सड़क नहीं तो वोट नहीं

Sat, 14 Sep 2019 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
awareness railly
्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 82-85 में टूटी सड़क बनाने की मांग को लेकर रोड दो, वोट लो स्लोगन लिखे बैनर लेकर प? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। सेक्टर-82-85 को मुख्य रोड से जोड़ने वाली सड़क को बनाने की मांग के लिए ग्रेटर फरीदाबाद की विभिन्न सोसायटियों के लोग एकजुट होने लगे हैं। सोसायटी वासी सड़क की मांग के लिए रविवार को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित बिहारी मार्केट में धरने देंगे। इसके लिए लोग सोसायटियों में जा-जाकर लोगों को धरने में शामिल होने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान लोग अपने हाथों में रोड नहीं तो वोट नहीं के बैनर व तख्तियां लिए चलते हैं।
विज्ञापन

इस धरने की संयोजक व पुरी प्राणायाम सोसायटी निवासी कुमकुम दास गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-82-85 को मुख्य रोड से जोड़ने वाली सड़क का करीब 500 मीटर का एक छोटा सा टुकड़ा बनाने के लिए सोसायटी के लोग कई बार आंदोलन कर चुके हैं। जनप्रतिनिधियों व सरकारी अधिकारियों के अलावा अदालत तक का दरवाजा खटखटा चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब विधानसभा चुनाव के दौरान सभी सोसायटी वासियों ने तय किया है कि जो भी उन्हें सड़क बनवा कर देगा, वे उसे ही वोट देंगे, नहीं तो वोट नहीं देंगे। इसी मुद्दे पर पिछले एक सप्ताह से सोसायटियों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अप्रोच रोड से प्रभावित सोसायटियों एसपीआर, प्राणायाम, ग्रेड्यूरा, प्रथम, एलीट फ्लोर आदि के लोग टोलियों में हाथों में बैनर, स्टीकर, पंपलेट से सभी सोसायटियों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कुमकुम दास गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह लोगों की छुट्टी होने के कारण भारी संख्या में लोग धरने में शामिल होकर सरकार व प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना प्रत्याशी उतारने पर विचार
ग्रेटर फरीदाबाद के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा चुनाव में खुद का प्रत्याशी उतारने पर विचार कर रहे हैं। स्थानीय निवासी डेनसन जोसफ ने बताया कि यहां की समस्याओं के लिए नेताओं व मंत्रियों के पास भटक लिए, मगर कोई सुनने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में सोसायटी वासी चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने पर विचार कर रहे हैं। इनमें एक दो नाम तय भी कर लिए गए हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed