फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attempt to rob crime branch team, three arrested

Faridabad News: क्राइम ब्रांच टीम को लूटने का प्रयास, तीन गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2023 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 08 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rob crime branch team, three arrested
क्राइम ब्रांच टीम को लूटने का प्रयास, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


गाड़ी की लाइट जलने पर लगे भागने, टीम ने दबोचा
शुक्रवार को पलवल में फायरिंग कर की थी लूटपाट


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच टीम की लूटने के प्रयास में पुलिस ने पलवल निवासी उमेश उर्फ भोला, कृष्ण और गौरव को गिरफ्तार किया है। रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले गिरोह के बदमाशों ने टीम से कहा, ‘जो भी तुम्हारे पास है उसे निकालो।’ गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मियों ने लाइट जलाई तो आरोपी भागने लगे। क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों को धर दबोचा। आरोपियों से हथियार भी बरामद हुए हैं। तीनों ने शुक्रवार सुबह पलवल में फायरिंग कर लूटपाट की थी।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी सुंदर सिंह ने बताया कि एएसआई पंकज, हवलदार गिर्राज, सिपाही देवेन्द्र, नसीब और तिलक शुक्रवार रात सेक्टर-56ए में गश्त कर रहे थे। सूचना मिली सेक्टर-56 स्थित एक स्कूल के पास तीन बदमाश रास्ते में पत्थर रखकर आने-जाने वाली गाड़ियों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर टीम गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

रास्ते में पत्थर देखकर चालक ने गाड़ी रोक दी। तभी तीनों बदमाश सामने आ गए और टीम पर पिस्तौल तान दी। चालक ने गाड़ी की अंदर की लाइट ऑन कर दी। रोशनी होते ही आरोपियों ने पुलिस टीम को पहचान लिया और भागने लगे। टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों ने पलवल सहित कई इलाकों में 10 से अधिक लूट की वारदात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने दो बदमाश दबोचे
सेंट्रल क्राइम ब्रांच टीम ने शुक्रवार को गांव फरीदपुर से लूटपाट करने की फिराक झाड़ियों में छिपकर बैठे दो बदमाशाें को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी प्रिंस और इस्माइलपुर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी रात में राहगीरों से लूटपाट करते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पुराने मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed