फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Assault with student and his uncle outside the university

Faridabad News: विश्वविद्यालय के बाहर छात्र व उसके चाचा के साथ की मारपीट

Sat, 13 Sep 2025 12:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 13 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Assault with student and his uncle outside the university
फरीदाबाद। जेसी बोस वाईएमसीए विश्वविद्यालय के गेट पर बृहस्पतिवार को कार सवार 12 युवकों ने भतीजे के बचाव में आए चाचा के ऊपर हथौड़े, लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हादसे में युवक चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सेक्टर 8 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डबुआ काॅलोनी निवासी भारत ने बताया कि उसके ताऊ करण सिंह का पौत्र उज्जवल जेसी बोस वाईएमसीए यूनिवर्सिटी में बीटेक सिविल का कोर्स कर रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर को उज्जवल ने उन्हें फोन कर बताया कि अजय डागर, साहिल व दिवाकर नामक युवक अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने के लिए यूनिवर्सिटी के गेट पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने उज्जवल से कहा कि वह विश्वविद्यालय के अंदर ही रहे। कुछ समय के बाद वह अपने मामा के बेटे हितेश को लेकर पहुंच गए। जब वह अपने भतीजे उज्जवल को लेने के लिए गेट की ओर जाने लगा। तभी बल्लभगढ़ की ओर से कुछ युवकाें ने हथौड़ा, रॉड व डंडे लेकर उनके व उनके भतीजे के ऊपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। हमला करने वालों में जाजरू निवासी अजय डागर, दयालपुर निवासी साहिल और गदपुरी निवासी दिवाकर सहित अन्य 8-10 युवक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed