{"_id":"698791b4305188b1f80edcaa","slug":"art-lovers-admiring-the-details-of-the-painting-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62298-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पेंटिंग की बारीकियों को निहार रहे कला प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पेंटिंग की बारीकियों को निहार रहे कला प्रेमी
विज्ञापन
सोनीपत की युवा कलाकार नीतू बना रही हैं लाइव स्केच
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेले में सोनीपत की युवा कलाकार नीतू के ब्रश और पेंसिल का हुनर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। मेले के शोर-शराबे के बीच नीतू की ओर से लगाया स्टॉल एक जीवंत स्टूडियो का रूप ले चुका है। जहां कला प्रेमी ठहरकर पेंटिंग की बारीकियों को निहार रहे हैं। पर्यटक उनकी कला को न केवल देख रहे हैं, बल्कि लाइव स्केच बनवाने का अनुभव भी ले रहे हैं।
शिल्प मेले में स्टॉल नंबर 1104 के समीप सोनीपत से आई नीतू लाइफ स्केच, कलरफुल स्केच और पोर्ट्रेट आर्ट में अपनी कला प्रदर्शित कर रही हैं। वह अपने सामने व्यक्ति को बैठाकर लाइव स्केच तैयार कर रही हैं जो देखने वालों के लिए बेहद आकर्षक अनुभव बन रहा है।