फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ankit murder mystery

अंकित हत्याकांड में प्रोडक्शन रिमांड पर विजय

Fri, 04 Oct 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
ankit murder mystery
फरीदाबाद। सेक्टर-16ए में तीन साल पहले हुए ऑडी लूट के विरोध में अंकित हत्याकांड में शामिल आरोपी विजय फरमाना को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए प्रोडक्शन रिमांड पर ले लिया है। आठ अक्तूबर तक विजय फरमाना क्राइम ब्रांच के प्रोडक्शन रिमांड पर रहेगा। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम विजय से अंकित हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

आठ जून 2016 को हुए इस हत्याकांड में करीब सवा तीन साल बाद डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने तिहाड़ जेल में बंद मुख्य आरोपी शरद पांडे उर्फ काली को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर तीन दिन पहले इस मामले का पर्दाफाश किया था। एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी शरद ने बताया कि ऑडी-लूट कर वह पूर्वोत्तर के राज्यों में आधी कीमतों में बेच देता था। अंकित के पास भी ऑडी थी। घटना से दो दिन पहले इसकी रेकी की गई थी। आठ जून 2016 की रात करीब सवा आठ बजे शरद ने अपने साथी विजय फरमाना, दीपक उर्फ भांजा व अमित लांबा ने साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

लूट में विफल होने अंकित को शरद ने गोली मार कर हत्या कर दी थी व चाबी लेकर फरार हो गया था। वर्तमान में सभी आरोपी अलग-अलग जेलों में बंद हैं। आरोपी विजय फरमाना फरीदाबाद जिला जेल नीमका में बंद था। उसे पुलिस ने शुक्रवार को आठ अक्तूबर तक प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed