फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   angle fell from under construction expressway, woman died

Faridabad News: निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे से गिरा लोहे का एंगल, महिला की मौत

Sun, 06 Aug 2023 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sun, 06 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
angle fell from under construction expressway, woman died
निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे से गिरा लोहे का एंगल, महिला की मौत
विज्ञापन

एतमादपुर गांव के पास से हादसा, पुलिस ने बंद कराए अवैध कट

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाईपास रोड पर निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से लोहे का एंगल गिरने से शनिवार देर शाम सड़क पार कर रही मुरादाबाद निवासी महिला ममता (28) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एतमादपुर गांव के पास से एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। शनिवार शाम को ममता फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही थी, तभी काम कर रहे मजदूरों के हाथ से एंगल फिसल कर उसके ऊपर गिर पड़ा। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पंहुची और आनन-फानन अवैध कट बंद करा दिए।

ममता यहां ननद और बेटे के साथ किराये के मकान में रहती थी। शनिवार शाम कंपनी से ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी। थाना सेक्टर-31 प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कटारिया ने बताया कि एतमादपुर गांव के ठीक सामने चल रहे निर्माण कार्य में हाइड्रा मशीन पर चढ़ कर मजदूर एंगल की स्टरिंग खोल रहे थे। करीब साढ़े तीन फीट का एंगल मजदूरों के हाथ से फिसल कर महिला के सिर पर गिरा। महिला के परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed