फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Anemic pregnant woman dies

Faridabad News: एनीमिया से ग्रस्त गर्भवती की हुई मौत

Tue, 30 May 2023 10:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 30 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Anemic pregnant woman dies
-तबियत खराब होने पर बीके अस्पताल में लाया गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बीके अस्पताल की इमरजेंसी में एनीमिया से ग्रस्त गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला करीब 6 माह की गर्भवती थी।
ओल्ड फरीदाबाद निवासी सिकंदर ने बताया कि पत्नी कुमारी कृष्ण (25) 6 माह की गर्भवती थी। जांच में पता चला कि पत्नी एनीमिया से ग्रस्त है। उसे खून की काफी आवश्यकता है। इसे लेकर काफी समय से उपचार करवा रहे थे। मंगलवार को पत्नी कुमारी कृष्ण की तबियत अचानक से खराब हो गई। उपचार करवाने के लिए बीके अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आए लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इमरजेंसी की डॉ. मोनिका ने बताया कि गर्भवती महिला गंभीर रक्ताल्पता से ग्रस्त थी, इसलिए मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

जिले की 22 हजार महिलाएं हैं पंजीकृत

महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी मीनाक्षी ने बताया कि मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले जीवित जन्म के लिए 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिले की करीब 22 हजार महिलाएं इस योजना के तहत पंजीकृत हैं। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में नकद लाभ प्रदान किया जाता है ताकि बढ़ी हुई पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा किया जा सके। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान हुए मजदूरी के नुकसान की भरपाई व स्तनपान कराने वाली महिलाओं में पोषण सुनिश्चित कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed