{"_id":"61acf24e7b42f17084549f37","slug":"an-exercise-to-make-the-district-the-cleanest-in-the-state-cleanliness-is-being-done-in-the-city-on-the-lines-of-indore-faridabad-news-noi6196586115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को प्रदेश में सबसे स्वच्छ बनाने की कवायद, इंदौर की तर्ज पर शहर में की जा रही है साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को प्रदेश में सबसे स्वच्छ बनाने की कवायद, इंदौर की तर्ज पर शहर में की जा रही है साफ सफाई
विज्ञापन
फरीदाबाद एनआईटी पांच में सफाई करते नगर निगम कर्मचारी ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बने। इसके लिए रविवार से मेगा स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान इंदौर की तर्ज पर शहर को साफ सुथरा बनाया जा रहा है। जगह-जगह किए गए अतिक्रमण को हटाए जा रहे हैं। साथ ही शहर को गंदा करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही लोगों को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि फरीदाबाद को प्रदेश में सबसे स्वच्छ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे देखते हुए इंदौर की तर्ज पर शहर में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई है। इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है और उनसे अपील की जा रही है कि इस मेगा अभियान का वह हिस्सा बनें।
सभी वार्ड में नियुक्त हुए नोडल अधिकारी
निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए शहर के 40 वार्डों में अलग-अलग नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। इसके अलावा इसमें जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों, एनजीओ का सहयोग लिया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी सफाई कर्मचारी नोडल अधिकारियों की देखरेेख में शहर को साफ सुथरा करेंगे। निगमायुक्त के अनुसार अब हर शुक्रवार और शनिवार को शहर के सभी 40 वार्डों को 6 हिस्सों में बांट कर अतिक्रमण हटाने का काम भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा कूड़े को उठाने के लिए कर्मचारी अब हर दरवाजे पर पहुंचेंगे। वहीं जो व्यक्ति जहां-तहां कूड़ा फेंकेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त ने बताया कि लोगों को समझाया जा रहा है कि वह गीला और सूखा कूड़ा कहां डालें। साथ ही शहर को वायु प्रदूषण से मुक्त करने के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है।
जारी किया ऑफिस समीक्षा ऐप
मेगा स्वच्छता अभियान पर रविवार को निगमायुक्त की ओर से नगर निगम की ऑफिस समीक्षा ऐप लांच की गई। उन्होंने बताया कि इससे यह जानकारी जुटाना आसान होगा कि किस वार्ड में कौन अधिकारी कैसा काम कर रहे हैं। ऐसे में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कर्मचारी, अधिकारी आदि के कार्यों पर नजर रखने के साथ उनके कार्यों को परखने के लिए ऑफिस समीक्षा ऐप को जारी किया गया है।