फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Allegation of attempted sexual assault on an inmate in the district jail.

Faridabad News: जिला जेल में बंदी के साथ कुकर्म के प्रयास का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Allegation of attempted sexual assault on an inmate in the district jail.
जेल अधीक्षक की शिकायत पर सदर बल्लभगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला जेल नीमका में बंद एक कैदी पर दूसरे कैदी को बाथरूम ले जाकर उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि जेल प्रशासन की शिकायत पर सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



जेल अधीक्षक की ओर से सदर बल्लभगढ़ थाना प्रभारी को भेजे गए पत्र के अनुसार आरोपी बंदी की पहचान अजीत गांव मेहंदीपुर थाना मुरथल जिला पलवल के रूप में हुई है। वह 18 अक्तूबर 2024 से जिला जेल फरीदाबाद में बंद है। पत्र के मुताबिक बैरक नंबर-7 के कमरा नंबर-3 में वह बंद है। इसी कमरे में पीड़ित बंदी भी बंद है। 27 सितंबर को आरोपी पीड़ित बंदी को बाथरूम में ले गया और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। जेल प्रशासन ने इस कृत्य को गंभीर अपराध बताते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जेल प्रशासन की ओर से भेजे गए पत्र में आरोपी अजीत के खिलाफ दर्ज हुए कुल 53 प्राथमिकियों का विवरण भी दिया गया है। इनमें सोनीपत के राई, मुरथल, गन्नौर, सदर सोनीपत तथा झज्जर के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़े मामले शामिल हैं। रिकॉर्ड में हत्या, चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, लूट और अन्य धाराओं के मामले दर्ज हैं। रिकॉर्ड के अनुसार कई मामलों में आरोपी बंदी को अदालत से बरी किया जा चुका है, जबकि कुछ मामलों में उसे सजा हुई और वह सजा काट चुका है। दो मामलों में वर्ष 2014 और 2022 में उसे दोषी ठहराए जाने का उल्लेख है। वर्ष 2018 के मुरथल थाना क्षेत्र के एक मामले में उसे 20 सितंबर 2022 को दोषी ठहराया गया था, जबकि वर्ष 2011 के एक अन्य मामले में 14 मई 2014 को दोषी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed