फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   All rules of GRAP should be strictly followed: Corporation Commissioner

ग्रेप के सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए : निगम आयुक्त

Fri, 19 Dec 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
All rules of GRAP should be strictly followed: Corporation Commissioner
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा जारी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) के संशोधित निर्देशों के अनुपालन को लेकर नगर निगम फरीदाबाद में विभागीय कार्ययोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। निगम कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रेप के सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ बिना ढिलाई कार्रवाई की जाए।

निगम आयुक्त ने बताया कि आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में 13 दिसंबर 2025 को ग्रेप का संशोधित शेड्यूल जारी किया है जिसे तत्काल प्रभाव से पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लागू कर दिया गया है। इसके तहत वर्तमान में ग्रेप स्टेज 4 प्रभावी है जिसमें प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सबसे कड़े प्रतिबंध और कार्रवाई के प्रावधान हैं।
विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों को अवगत कराया गया कि नगर निगम ने पहले ही अक्तूबर से लेकर 17 दिसंबर तक पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मामलों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। इस अवधि में प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग, खुले में कूड़ा डालने, खुले में आग जलाने और निर्माण एवं ध्वस्तीकरण कचरा (सी एंड डी वेस्ट) से जुड़े उल्लंघनों पर कुल 2265 चालान किए गए हैं। इन चालानों के माध्यम से निगम ने लगभग 27 लाख रुपये से अधिक की राशि वसूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार, जॉइंट कमिश्नर जितेंद्र जोशी, जॉइंट कमिश्नर (स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर) एशवीर सिंह, जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया, मुख्य अभियंता विवेक गिल, अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह सहित सभी कार्यकारी अभियंता, सफाई निरीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed