फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Air quality in poor category, smog persists

थोड़ा कम होकर भी खराब श्रेणी में प्रदूषण

Fri, 13 Nov 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Air quality in poor category, smog persists
फरीदाबाद। लगातार तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हो गया मगर हवा की गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। शुक्रवार को फरीदाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 319 दर्ज किया गया। हालांकि, स्मॉग में अब कमी आई है, जिससे लोगों को हल्की सी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, हवा की गति बढ़ने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार होने की संभावना है। हवा की गति कम होने और तापमान कम होने से प्रदूषित कण सतह के करीब हवा में जम जाते हैं, जबकि हवा की गति तेज होने से प्रदूषित कणों में बिखराव में मदद मिलती है।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिनों के मुकाबले प्रदूषण के स्तर में हल्की गिरावट आई है। पहले प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था, जो अब थोड़ा कम होकर बहुत खराब की श्रेणी में बना हुआ है। पिछले तीन दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के आसपास बना हुआ है, जो पहले 400 से ऊपर पहुंच गया था। शुक्रवार को भी फरीदाबाद का मौसम सुबह से ही साफ बना रहा। दिन के समय तेज धूप खिली रही और हल्की हवा भी चली, जिससे प्रदूषित कण हल्के होकर थोड़ा ऊपर उठ गए हैं और स्मॉग में कमी आई है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार, फरीदाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स 319 दर्ज किया गया। वहीं, शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात की जाए तो एनआईटी क्षेत्र की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां का एक्यूआई 344 रहा। वहीं, सेक्टर-11 क्षेत्र का एयर क्वालिटी इंडेक्स 315 व सेक्टर-30 का एक्यूआई 298 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ की हवा इनकी अपेक्षा में कुछ साफ रही। यहां पर एक्यूआई 232 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि तेज धूप निकलने की वजह से स्मॉग में कमी आई है। इससे एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी सुधार हुआ है। अगले दो दिन बारिश होने की संभावना बना हुई है। इससे प्रदूषण के स्तर में और सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed