फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Admirable family got permission to hold tribute meeting on the insistence of dharna

धरने की जिद पर अड़े परिजन तो मिली श्रद्धांजलि सभा की इजाजत

Sat, 07 Nov 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Admirable family got permission to hold tribute meeting on the insistence of dharna
बल्लभगढ़। निकिता हत्याकांड के बाद बिटिया की श्रद्धांजलि सभा के एक दिन पूर्व शनिवार को प्रशासन ने परिजनों की धरने की जिद के बाद अनुमति दे दी है। रविवार को सेक्टर-2 स्थित सामुदायिक भवन में मात्र तीन घंटे के लिए सभा आयोजित हो सकेगी। इसमें प्रशासन ने कड़े नियम लागू किए हैं। परिजनों के अनुसार एक साथ सौ से अधिक लोग जमा नहीं हो सकेंगे। सभा का राजनीतिकरण या भाषण की इजाजत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

निकिता हत्याकांड के बाद रविवार को होने वाली श्रद्धांजलि सभा को लेकर प्रशासन ने शनिवार सुबह तक अनुमति नहीं दी थी। सभा में केवल एक दिन शेष रह जाने के कारण परिजन चिंतित थे। अनुमति नही मिली तो उन्होंने धरने पर बैठने का फैसला तक ले लिया था। मामले की भनक प्रशासन को मिली। आनन-फानन में मंजूरी दे दी गई। परिजनों ने शनिवार सुबह ही घोषणा कर दी कि श्रद्धांजलि सभा की अनुमति न मिलने पर धरना शुरू कर देंगे। साथ ही उन्होंने शोक सभा को न करने का भी फैसला ले लिया था। वहीं पहले ही जनता की नाराजगी झेल रहे प्रशासन ने मामले की गंभीरता भांपते हुए तीन घंटे की शोक सभा की इजाजत दोपहर तक दे दी।
विज्ञापन

निकिता के मामा एदल सिंह रावत ने बताया कि बल्लभगढ़ के सेक्टर दो स्थित सामुदायिक भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हो सकेगा। कुछ शर्तों के साथ अनुमति मिली है। रविवार दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक सभा की जाएगी, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा। सभा में किसी तरह का कोई हथियार लाने की अनुमति नहीं होगी। शांतिपूर्वक मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि प्रशासन की शर्तों के अनुसार ही वह सभा में शामिल होकर शांति पूर्वक श्रद्धांजलि दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed