{"_id":"6a416eefb8c1cf676f0f3d54","slug":"administration-cracks-down-on-faridabads-slow-pace-in-sir-project-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73542-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसआईआर में फरीदाबाद की धीमी रफ्तार पर प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसआईआर में फरीदाबाद की धीमी रफ्तार पर प्रशासन सख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटाइजेशन बढ़ाने के लिए छह विधानसभा क्षेत्रों में अतिरिक्त स्टाफ तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान में लगातार पिछड़ रहे फरीदाबाद जिले की रफ्तार बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की धीमी प्रगति को देखते हुए सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के कार्यालयों में अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। इसका उद्देश्य बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा एकत्र किए जा रहे गणना प्रपत्रों को समय पर डिजिटल रूप से अपलोड कर अभियान को गति देना है।
जानकारी के अनुसार फरीदाबाद पहले गणना प्रपत्रों के वितरण में भी प्रदेश के अन्य जिलों से पीछे रहा था। अब डिजिटाइजेशन की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। अब तक जिले में केवल करीब चार प्रतिशत गणना प्रपत्र ही डिजिटल रूप से अपलोड हो सके हैं जिसके कारण फरीदाबाद हरियाणा में सबसे पीछे चल रहा है। इससे पहले कार्य में तेजी लाने के लिए बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और वेतन रोकने जैसी सख्ती की चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। इसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 14 जुलाई तक चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र एकत्र कर रहे हैं। इन प्रपत्रों में दर्ज जानकारी को बीएलओ एप पर अपलोड करने का कार्य भी साथ-साथ किया जाना है। अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती से डिजिटल अपलोडिंग का कार्य तेज होगा और बीएलओ फील्ड में अधिक समय देकर सत्यापन एवं प्रपत्र संग्रहण पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से डिजिटाइजेशन पूरा होना जरूरी है, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्धारित अवधि में पूरा किया जा सके। इसके लिए सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में अलग से मानव संसाधन उपलब्ध कराया गया है।
उपायुक्त ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे गणना प्रपत्रों में सही, पूर्ण और अद्यतन जानकारी भरकर जल्द से जल्द अपने संबंधित बीएलओ को सौंपें। उन्होंने कहा कि घर-घर सत्यापन के दौरान बीएलओ का सहयोग करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, क्योंकि शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है।
प्रशासन का मानना है कि अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती से डिजिटाइजेशन की गति में तेजी आएगी और फरीदाबाद अभियान में अपनी पिछड़ी स्थिति से बाहर निकल सकेगा। अब अगले दो सप्ताह में जिले के सामने सबसे बड़ी चुनौती अधिक से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटल अपलोड पूरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को समय पर सफलतापूर्वक पूरा करना है।
सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध कराया गया है, ताकि बीएलओ द्वारा एकत्र किए जा रहे गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन तेजी से हो सके। नागरिक सही जानकारी के साथ प्रपत्र भरकर समय पर बीएलओ को सौंपें और सत्यापन कार्य में पूरा सहयोग करें। - आयुष सिन्हा, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त फरीदाबाद