फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ACP crime investigates attempt to murder case

एसीपी क्राइम करेंगे कांग्रेस प्रवक्ता के भाई पर हमले की जांच

Mon, 01 Mar 2021 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
ACP crime investigates attempt to murder case
बल्लभगढ़। तिगांव गांव में शुक्रवार रात कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया के छोटे भाई पर हुए जानलेवा हमले की जांच अब एसीपी क्राइम करेंगे। पुलिस आयुक्त ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता और जिला स्तर के नेता इस मामले को लेकर पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचे। उन्होंने तिगांव थाना प्रभारी पर आरोपियों से साठ गांठ का आरोप लगाकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया ने पुलिस आयुक्त से कहा कि शुक्रवार को उनके छोटे भाई राहुल चंदेलिया पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया। घटना के अगले दिन सुबह नौ बजे वह थाने में गए तो देखा कि आरोपी संजय और सुमेर थाने में कुर्सी पर बैठे हुए थे। संजय उन्हें देखकर कुर्सी से नीचे उतर गया जबकि सुमेर बैठा रहा। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को थाने से जाने दिया, वहीं मामले की शिकायत उन्हीं के खिलाफ थी। जांच कर्ता उपनिरीक्षक महेंद्र पर भी उन्होंने आरोप लगाए। जितेंद्र ने बताया कि वह थाने में गए तो महेंद्र ने उन्हें गालियां देते हुए कहा कि मैं जो कलम से लिख दूंगा वही पत्थर की लकीर है, जो कर सकता है कर लेना। जितेंद्र ने ज्ञापन में लिखा कि तिगांव एसीपी के सामने ही थाना प्रभारी व जांच अधिकारी आरोपियों के परिवार के सामने उन्हें और उनके परिवार को धमकाते रहे व दबाव बनाते रहे जबकि एसीपी मूकदर्शक बने देखते रहे। इसके बाद पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने मामले की जांच एसीपी क्राइम अनिल कुमार को सौंप दी। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पुलिस पीसीआर तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गोड, योगेश धींगरा, मोहम्मद बिलाल, राकेश तंवर पृथला, रिंकू चंदीला, विजय कौशिक, अनीश पाल, कांग्रेस महिला अध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज, भारत अरोड़ा, महेश कुमार, विक्रम, विकास कुमार, जितेंद्र मिर्जापुर, अशोक रावल व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed