{"_id":"68a8bf26a8791a6d7b0823ab","slug":"accused-arrested-for-cheating-of-rs-125-crore-by-luring-profit-on-investment-in-bitcoin-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49658-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिटकॉइन में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1.25 करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिटकॉइन में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1.25 करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी को ईस्ट दिल्ली के लक्ष्मीनगर से गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बिटकॉइन में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी में खाता उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राहुल कुमार यूपी के अयोध्या का मूल निवासी है। उसे ईस्ट दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने काबू किया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि इसने अमित का खाता लेकर ठगों को दिया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल दिल्ली में क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करता है। पूछताछ के बाद इसे अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में अमित सहित चार आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम को यह शिकायत सेक्टर-31 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। इसमें कहा गया कि साइबर ठगों से उनका संपर्क टेलीग्राम के जरिये हुआ। आरोपियों ने उन्हें बिटकॉइन में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने 12563268 रुपये निवेश कर दिए। बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही रुपये वापस किए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।