फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused absconding for seven years after taking six and a half crore loan from banks arrested

Faridabad News: बैंकों से साढे़ छह करोड़ लोन लेकर सात वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Aug 2023 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Accused absconding for seven years after taking six and a half crore loan from banks arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। कंपनी के नाम पर अलग-अलग बैंकों से साढे़ छह करोड़ का लोन लेकर नहीं चुकाने के मामले में एनआईटी पुलिस ने नूंह के रोजका मेव निवासी आरोपी नीरज को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद, दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी पिछले सात साल से फरार चल रहा था।

थाना एनआईटी प्रभारी सुनीता ने बताया कि आरोपी ने 11 वर्ष पहले एसके परसिजन इंजीनियरिंग कंपनी के नाम पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र व बैंक ऑफ इंडिया से करीब छह करोड़ रुपये का लोन लिया था। आरोपी की कंपनी के सेक्टर-23 में चार प्लांट थे, जिसमें घाटा होने पर आरोपी ने अन्य लोगों से भी रुपये उधार लिए थे। कुछ समय बाद कंपनी दिवालिया हो गई। कंपनी के नाम पर काटे गए अनेक चेक बैंक के खाते में पैसे नहीं होने के कारण बाउंस हो गए। ऐसे में बैंकों ने कंपनी के चारों प्लांटों की कुर्की कर ली। चेक के पैसे न देने पर आरोपी के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज कर दिए गए जिनमें आरोपी उद्धघोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। मामले में आरोपी पिछले सात साल से फरार चल रहा था। सोमवार को पुलिस को आरोपी के गुरुग्राम सोहना रोड पर होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर एक टीम बनाई गई। टीम ने छापा मारकर आरोपी को गुरुग्राम सोहना रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed