{"_id":"698b84d311ab7544db0b3459","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-a-flat-causing-damage-worth-crores-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62594-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फ्लैट में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फ्लैट में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, करोड़ों का नुकसान
विज्ञापन
चार्मवुड विलेज स्थित क्लिफ्टन अपार्टमेंट इरोज गार्डन की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत चार्मवुड विलेज स्थित क्लिफ्टन अपार्टमेंट इरोज गार्डन में सोमवार देर रात पांचवीं मंजिल के सी 2 508 फ्लैट में आग लग गई। आग इतनी बढ़ गई कि छठी और सातवीं मंजिल की बालकनी में लगे एसी के कंप्रेशर में भी ब्लास्ट हो गया।
इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस व सोसाइटी के लोगों ने मिलकर अपार्टमेंट में फंसे करीब 7 से 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस की ओर से फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। क्लिफ्टन अपार्टमेंट इरोज गार्डन के आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान प्रिंस चड्ढा ने बताया कि फ्लैट नंबर 508 में मुकेश मेहता रहते हैं। सोमवार की रात को मुकेश मेहता अपने बेटे के साथ घर पर मौजूद थे। वहीं उनकी बेटी और पत्नी किसी काम के चलते घर से बाहर गए हुए थे। उनके बेटे ने उनको कहा कि पापा किसी चीज की आवाज आ रही है। जब तक मुकेश एक कमरे से उठकर दूसरे कमरे में जाते, तब तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी।
उन्होंने बताया कि काफी देर तक में फायर ब्रिगेड का नंबर डायल करते रहे लेकिन नंबर नहीं मिलने की वजह से वह उनको सूचना नहीं दे पाए। इसके बाद थाना सूरजकुंड के प्रभारी प्रहलाद ने अपने स्तर पर अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर करीब 40 मिनट के बाद फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में मुकेश मेहता का पूरा घर जलकर खाक हो गया। उनकाे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रधान प्रिंस चड्ढा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए साेसाइटी की ओर से करीब 15 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया उसके बावजूद आग पर काबू नहीं पाया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया। इस हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।