{"_id":"68910f562687ef56d6014140","slug":"a-pile-of-garbage-is-piling-up-on-neelam-railway-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48567-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नीलम रेलवे रोड पर जमा हो रहा कचरे का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नीलम रेलवे रोड पर जमा हो रहा कचरे का ढेर
विज्ञापन
- स्थानीय लोगों को बीमारियां फैलने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीलम रेलवे रोड पर श्री बांके बिहारी मंदिर से करीब 100 मीटर पहले सड़क के किनारे कचरे का ढेर जमा हो रहा है। इससे राहगीरों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से होकर मंदिर जाते समय लोगों को अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा लोगों को बीमारियों के फैलने का खतरा भी है।
हालांकि कुछ लोगों और नगर निगम कर्मचारी प्रताप सिंह ने बताया कि कर्मचारी प्रतिदिन कचरे को सुबह के समय साफ करके जाते हैं। इसके बावजूद हर दिन यहां ऐसा ही कचरे का ढेर जमा हो जाता है। इसका प्रमुख कारण कई आते-जाते राहगीरों और दूर-दराज से लोगों का यहां आकर कूड़ा डालना है। एक स्थानीय निवासी बाबू ने बताया कि इससे बीमारी फैलने का खतरा रहता है। पास में ही झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहीं ज्योति ने बताया कि इससे अत्यधिक दुर्गंध आती है।