फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A moving vehicle caught fire under the Badkhal flyover

Faridabad News: बड़खल फ्लाईओवर के नीचे चलती गाड़ी में लगी आग

Sat, 26 Jul 2025 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
A moving vehicle caught fire under the Badkhal flyover
फरीदाबाद। बड़खल फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर दोपहर करीब 4 बजे चलती गाड़ी में आग लग गई। पहले गाड़ी से धुआं निकला और फिर देखते ही देखते पूरी गाड़ी से तेज लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग व पुलिस को इसकी सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। वोल्वो डीजल गाड़ी दिल्ली रजिस्टर है। पुलिस के पहुंचने पर मौके पर चालक मौजूद नहीं मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर दो दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचीं। लगभग 10 मिनट के बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान मथुरा रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गाड़ी में अचानक आग लगी थी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed