फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A man drugged a woman and allegedly made obscene videos of her and extorted Rs 23 lakh.

Faridabad News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से बनाए संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर ऐंठे 23 लाख

Sat, 27 Sep 2025 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
A man drugged a woman and allegedly made obscene videos of her and extorted Rs 23 lakh.
पति के दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अश्लील वीडियो की धमकी देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला से वीडियो के नाम पर करीब 23 लाख रुपये भी ऐंठ लिए थे। आरोपी ऋषभ डागर की महिला के पति से दोस्ती थी। इसलिए वह अक्सर उनके घर आता जाता रहता था। एक दिन मौका देख कर उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया। जिसके बाद महिला बेसुध हो गई।


आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना लिया। उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। साथ ही महिला से करीब 23 लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन


सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति के दोस्त ऋषभ डागर का उनके घर पर आना जाना रहता था। सितंबर 2024 में वह उनके घर आया। उस समय शिकायतकर्ता घर पर अकेली थी। ऋषभ ने गिलास में कोल्ड ड्रिंक डालकर पीने के लिए दी। जिसको पीने से शिकायतकर्ता बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी उसकी बेटी को मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता था। इसके उपरांत उसने पैसे की डिमांड करनी शुरू कर दी। जब शिकायतकर्ता के पास देने को पैसे नहीं बचे, तो ऋषभ डागर उसके चेक अपने दोस्तों को दिलवाकर पैसे उधार दिलवाता था। ऐसा करके उसने करीब 23 लाख रुपये शिकायतकर्ता से ऐंठ लिए। आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed