फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   88 accused arrested during Operation Attack

Faridabad News: ऑपरेशन आक्रमण के दौरान 88 आरोपी किए गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
88 accused arrested during Operation Attack
पुलिस की 158 टीमों ने की कार्रवाई, नशीले पदार्थ और अवैध हथियार बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ऑपरेशन आक्रमण के तहत मंगलवार को पुलिस की 158 टीमों ने जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 88 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 14 उद्घोषित/जमानोत्तर अपराधी भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से 238 बोतलें देसी शराब, 2.620 किलोग्राम गांजा, 13 तमंचे, 3 कारतूस बरामद किए गए हैं।

डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर, पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान जिले में चलाया गया। इसके लिए 584 पुलिसकर्मियों की 158 टीमें बनाकर अलग-अलग एरिया में नाके लगाकर व अन्य जगहों पर जाकर चेकिंग की गई। टीमों ने अवैध शराब , अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों, जुआ खिलाने वालों, वांछित अपराधियों सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त व सक्रिय अपराधियों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

चेकिंग अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने अवैध हथियार रखने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 13 तमंचे व 3 गोलियां बरामद की गईं। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांजा बेचने के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार
ऑपरेशन आक्रमण के दौरान विशेष चेकिंग करते हुए पुलिस टीमों ने अवैध नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में अलग-अलग एरिया से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2.723 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस की ओर से अपराधियों पर शिकंजा कसने व अपराधों पर लगाम लगाने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं। पुलिस की लोगों से अपील है कि सदैव कानून की पालना करें और किसी भी प्रकार के अपराध व अपराधी की जानकारी होने पर उसकी सूचना तुरंत डायल 112, कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 या फिर नजदीक के थाना पर अवश्य दें। फरीदाबाद पुलिस आपकी सुरक्षा व सेवा में सदैव तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed