फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मुख्यमंत्री घोषणा को ऑनलाइन अपडेट करना जरुरी: राजीव अरोड़ा

मुख्यमंत्री घोषणा को ऑनलाइन अपडेट करना जरुरी: राजीव अरोड़ा

Mon, 28 Jan 2019 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री घोषणा को ऑनलाइन अपडेट करना जरुरी: राजीव अरोड़ा
मुख्यमंत्री घोषणा को ऑनलाइन अपडेट करना जरूरी : राजीव अरोड़ा
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री घोषणा के विकास कार्यों की बैठक सोमवार को प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सहायक राजीव अरोड़ा ने ली। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन अपडेट करने के सख्ती से निर्देश दिए। सहायक सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री की सीधी नजर घोषणा के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों पर हैं। ऐसे में अधिकारियों को पल-पल की रिपोर्ट ऑनलाइन करनी होगी। इससे मुख्यमंत्री प्रोग्रेस रिपोर्ट की हर अपडेट जान सकेंगे।
मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए जिलेवार समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है। सोमवार को यह बैठक फरीदाबाद के सभी सरकारी विभाग अधिकारियों के साथ की गई। इसमें खास ध्यान बल्लभगढ़ परिवर्तन पर दिया गया। राजीव अरोड़ा ने कहा कि सभी विभाग मिले-जुले प्रयास से बल्लभगढ़ परिवर्तन का ध्यान रखें। इसमें स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों के जर्जर भवनों को दुरुस्त कराने, सभी व्यवस्थाएं अपडेट कराने जैसे कार्यों पर फोकस किया। इसके अलावा हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड, पशु पालन एवं डेयरी विभाग, पंचायत एवं जिला विकास, खेल, स्वास्थ्य, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, वन, सिंचाई और श्रम विभागों की कार्यशैली को जाना।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बीके सिविल अस्पताल का भी दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ की कमी को जल्द पूरा करने की बात कही। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की परेशानी जानी जा रही है। इससे लोगों की मुश्किलें कम करने में मदद के विकल्प तलाशे जाएंगे। उन्होंने बताया कि आए दिन सरकारी अस्पतालों में दवाएं खत्म होने की शिकायतें प्राथमिकता से ली जा रही हैं। आने वाले कुछ महीनों में आपातकाल दवाएं और ज्यादा इस्तेमाल में आने वाली दवाएं हर वक्त मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हूडा कन्वेंशन हाल में बैठक के दौरान मंडल आयुक्त जी अनुपमा, उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ,नगर निगम कमिश्नर अनिता यादव, अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, एसडीएम बड़खल अजय चोपड़ा सहित विभाग अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed