फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   55,088 challans issued to speeding drivers till November

Faridabad News: तेज गति से वाहन चलाने वालों के नवंबर तक 55088 चालान

Tue, 16 Dec 2025 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
55,088 challans issued to speeding drivers till November
धीमी गति व ध्यान से चलाने की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यातायात नियमों का पालन करने व सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस लगातार चेकिंग व निगरानी कर रही है। इस वर्ष नवंबर तक तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 55088 चालान किए गए हैं। इनमें जनवरी में 5592, फरवरी में 2131, मार्च में 8850, अप्रैल में 9666, मई में 6597, जून में 6025, जुलाई में 2970, अगस्त में 2969, सितंबर में 2876, अक्टूबर में 4051 और नवंबर में 3361 चालान शामिल हैं।


सर्दी के मौसम में कोहरा बढ़ रहा है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। यातायात पुलिस ने चालकों को धीमी गति व ध्यान से चलाने की सलाह दी है। इसमें वाहन से वाहन की दूरी सामान्य अवस्था से तीन गुना रखे, रात के समय हेड लाइट लो बीम पर रखे, फॉग लाइट्स का प्रयोग करें व सड़क के संकेतों व बोर्डों का मार्गदर्शन के लिए प्रयोग करें शामिल है। इसके साथ ही लेन बहुत आवश्यक हो तो ही बदले और लेन बदलने से पहले आसपास वाहन की उपस्थिति क्लियर करने को कहा है। फरीदाबाद पुलिस आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें और स्वयं व दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed