{"_id":"5bf1674ebdec226966336d54","slug":"51542547278-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न
Updated Sun, 18 Nov 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दिवसीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न
फरीदाबाद। जिला रोलर स्केटिंग संघ की ओर से सेक्टर-12 खेल परिसर में दो दिवसीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न हो गई। आखिरी दिन प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग में रोलर हॉकी व इनलाइन हॉकी व इनलाइन स्पीड स्केटिंग, क्वाडस स्केटिंग के मुकाबले कराए गए। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला रोलर स्केटिंग संघ के प्रधान एलएस बाजवा ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों की क्वाडस व इनलाइन स्केटिंग में भिन्न-भिन्न आयुवर्ग में स्पीड चैंपियन बने। इसमें क्वाडस स्केटिंग में लड़कों में अबीर गोयल व लड़कियों में ख्याति ने जीत हासिल की। 6 से 8 आयुवर्ग में आरव जैन व भव्यांश सैनी संयुक्त रूप से और लड़कियों के वर्ग में सौम्या चतुर्वेदी, 8 से 12 के आयु वर्ग में लड़कियों के मुकाबले में सान्वी वधवा ने मुकाबले जीते। समापन अवसर पर मंच संचालन रामकुमार ने किया। ब्यूरो