फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   5 people duped of Rs 29.27 lakh

Faridabad News: साइबर ठगों ने 5 लोगों से ठगे 29.27 लाख रुपये

Tue, 16 Dec 2025 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
5 people duped of Rs 29.27 lakh
आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर की ठगी
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 5 लोगों से 29.27 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने ओएलएक्स पर सामान खरीदने, टेलीग्राम टास्क में निवेश पर मुनाफे, गैस कनेक्शन काटने का मैसेज भेजकर आदि बहानों से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ के रहने वाले संजय ने दी है। इनका आरोप है कि 25 नवंबर को ठग ने ओएलएक्स पर सामान खरीदने के नाम पर 10 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-87 के रहने वाले दीपक कुमार ने दी है। इनका आरोप है कि 4 से 12 दिसंबर के दौरान इनके साथ ठगी हुई। आरोपियों ने टेलीग्राम पर टास्क पूरे कर घर बैठे रुपये कमाने के बहाने संपर्क किया। बाद में प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 23.60 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए लेकिन रिफंड नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-86 निवासी व्यक्ति ने दी है। इनका कहना है कि 30 नवंबर को इनके मोबाइल पर गैस कनेक्शन काटने का मैसेज आया। इसे चालू रखने के नाम पर ठग ने एपीके फाइल भेजकर डिटेल भरने को कहा। बाद में इनके खाते से 163859 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी 5 के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका आरोप है कि 27 नवंबर को होटल बुकिंग के लिए सर्च कर रहे थे। ऑनलाइन मिले नंबर पर बात हुई और आरोपी ने क्रेडिट कार्ड से बुकिंग पेमेंट के बहाने 125499 रुपये ठग लिए।

पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एसजीएम नगर के रहने वाले मोहित ने दी है। इनका कहना है कि 19 सितंबर को ठग ने निवेश पर मुनाफा दिलाने के बहाने संपर्क किया। बाद में निवेश के नाम पर 2.68 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए लेकिन रिफंड नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed