{"_id":"68910f9cd7cdac314c0cf931","slug":"40-registries-were-done-on-the-first-day-in-ballabhgarh-with-the-new-collector-rate-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48572-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नए कलेक्टर रेट से बल्लभगढ़ में पहले दिन हुईं 40 रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नए कलेक्टर रेट से बल्लभगढ़ में पहले दिन हुईं 40 रजिस्ट्री
विज्ञापन
बल्लभगढ़ उप तहसील के कमरा नंबर 9 में 3 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में एक अगस्त से नए कलेक्टर रेट लागू होते ही तहसील-उप तहसीलों में जमीनों की रजिस्ट्रियां शुरू होनी थी। लेकिन ऑनलाइन रेट अपडेट नहीं होने की वजह से रजिस्ट्री नहीं हो रहीं थीं। सोमवार से सभी नए रेट ऑनलाइन होने के बाद रजिस्ट्री शुरू हो गईं। बल्लभगढ़ उप तहसील में सोमवार को करीब 40 रजिस्ट्री हुईं।
पिछले तीन दिनों से रजिस्ट्री नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। तहसील के चक्कर काटने के बाद भी उनका कार्य नहीं हो रहा था। सोमवार को रजिस्ट्री का कार्य सुचारू रूप से किया गया। बल्लभगढ़ उप तहसील में सुबह 9 बजे से ही लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए टोकन लेने पहुंच गए। इस दौरान ग्राउंड फ्लोर के कमरा नंबर 9 में करीब 3 कर्मचारियों को रजिस्ट्री करने के लिए नियुक्त किया गया। सोमवार को जहां कुछ लोग रजिस्ट्री काउंटर पर कार्य करवा रहे थे, तो कुछ बेंच पर बैठकर अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान कर्मचारी ने बताया कि अब नए कलेक्टर रेट ऑन लाइन अपडेट हो गए हैं। वहीं सर्वर भी ठीक चल रहा है।
लोगों से बातचीत
वह पिछले तीन दिनों से रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील में आ रहे थे, लेकिन नए कलेक्टर रेट अपडेट नहीं होने की वजह से नहीं हुई। सोमवार को उनकी रजिस्ट्री हो गई। - सागर
विज्ञापन
नई कलेक्टर रेट लागू होने के बाद अब उनकी जेब पर काफी असर पड़ रहा है। सोमवार को सुबह ही वह रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील में आ गए। - उदय