फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   37 students from the district selected in Super-100 examination

Faridabad News: सुपर-100 परीक्षा में जिले से 37 छात्रों का चयन

Sat, 09 May 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
37 students from the district selected in Super-100 examination
-8 छात्र वेटिंग लिस्ट में, दाखिले की प्रक्रिया 13 मई से होगी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को दूसरे चरण की सुपर-100 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें जिले से 37 छात्रों का चयन हुआ है, जबकि आठ छात्रों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। चयनित विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र में जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी करवाई जाएगी।

चयनित छात्रों की 13 मई को कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 कैंपस में काउंसलिंग होगी। यहां उनके दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। विभाग द्वारा निर्देशानुसार छात्रों को सुबह नौ बजे कैंपस पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा में चयनित और वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों को इस प्रक्रिया में भाग लेना होगा। दाखिले की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्रों को अपने अभिभावक साथ ले जाने होंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहले चरण की परीक्षा में जिले से 109 छात्रों का चयन हुआ था। बता दें कि सुपर-100 योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करवाना है। चयनित विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा कोचिंग, अध्ययन सामग्री और शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दस्तावेज ले जाने होंगे

दाखिले के लिए छात्रों को आधार कार्ड की मूल कॉपी और तीन फोटो कॉपी, माता-पिता के आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पांच पासपोर्ट साइज फोटो, माता-पिता के फोटो, कक्षा 10वीं की अंकसूची, सुपर-100 परीक्षा का क्वालीफाइंग सर्टिफिकेट, दूसरे चरण की परीक्षा का आईडी कार्ड, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट की मूल कॉपी, जाति प्रमाण पत्र की तीन फोटो कॉपी, परिवार आईडी प्रमाणपत्र की फोटो कॉपी और बैंक पास बुक की फोटो कॉपी साथ ले जाना होगा। इसके अलावा छात्रों हॉस्टल में अपनी जरूरत का सामान भी अपने ले जाना होगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने कहा कि परीक्षा में चयनित छात्रों को मेरी तरफ से शुभकामनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed