{"_id":"6ab96cfac033c768520bbfac","slug":"33-foot-wide-path-choked-with-garbage-villagers-face-difficulty-commuting-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81190-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कूड़े से अटा 33 फुट का रास्ता, ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कूड़े से अटा 33 फुट का रास्ता, ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी
विज्ञापन
सफाई नहीं होने से सांप व अन्य जीव-जंतुओं का बना रहता है डर
ग्रामीणों ने पंचायत से की सफाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा।
मोहना गांव की हरिजन बस्ती से यमुना नदी की ओर जाने वाला करीब 33 फुट चौड़ा रास्ता लंबे समय से कूड़े, गोबर और गंदगी से अटा पड़ा है। हालात यह हैं कि रास्ते में लोगों के आने-जाने के लिए पर्याप्त जगह भी नहीं बची है। इस रास्ते से रोजाना सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण सैर करने के लिए जाते हैं। गंदगी और झाड़ियों के कारण उन्हें सांप व अन्य जीव-जंतुओं का डर रहता है। गांव के मौजूदा मेंबर नानक चंद ने बताया कि रास्ते की सफाई कराने के लिए ग्राम सरपंच को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण हरिश्चंद्र सैनी ने बताया कि लंबे समय से रास्ते पर गंदगी और गोबर के ढेर लगे हैं।
आवागमन के लिए केवल बीच में चलने भर की जगह बची है। ग्रामीण नानक ने बताया कि सुबह दर्जनों लोग इस रास्ते से घूमने के लिए जाते हैं। गंदगी और झाड़ियों में जहरीले जीव-जंतुओं के छिपे होने की आशंका रहती है, जिससे ग्रामीणों में भय बना रहता है। ग्रामीण रमेश ने ग्राम पंचायत से जल्द रास्ते की सफाई कराने की मांग की है। बीडीपीओ अंशु डागर ने बताया कि मामले की जानकारी अब मिली है। सरपंच से इस संबंध में जानकारी ली जाएगी और जल्द ही रास्ते की सफाई कराई जाएगी।