फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   24 players from the tug-of-war camp found a place in the Faridabad team.

Faridabad News: रस्साकशी कैंप से 24 खिलाड़ियों को फरीदाबाद टीम में मिली जगह

Wed, 05 Nov 2025 05:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
24 players from the tug-of-war camp found a place in the Faridabad team.
15 दिवसीय कैंप का समापन, 30 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-7 स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में पिछले 15 दिनों से चल रहे रस्साकशी कैंप का बुधवार को समापन हो गया। कैंप में 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 15 बालक और 15 बालिकाएं शामिल थीं। सभी ने बीते 15 दिनों में जमकर अभ्यास सत्र में पसीना बहाया। दोनों ही वर्गों से 12-12 खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए फरीदाबाद की टीम में अपना स्थान पक्का किया।


ब्लॉक स्तरीय खेलों में दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके कैंप के लिए अपना स्थान पक्का किया था। इनमें से सिर्फ 12 खिलाड़ियों को चयन ही होना था तो कैंप के माध्यम से सभी खिलाड़ियों को 15 दिन अच्छी तरह परखने के बाद जिला शिक्षा खेल अधिकारियों ने इन्हें फरीदाबाद की टीम में जगह दी है। बालक और बालिका दोनों वर्गों से कुल 24 खिलाड़ी 8 नवंबर को टीम इंचार्ज के साथ रोहतक में मुकाबलों के लिए रवाना होंगे। चयनित खिलाड़ियों को जिला सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed