फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   2.19 lakhs cheated by luring three times profit on investment in stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर तीन गुना मुनाफे का झांसा देकर 2.19 लाख ठगे

Sun, 06 Apr 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
2.19 lakhs cheated by luring three times profit on investment in stock market
साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने मामला दर्ज किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश करने पर तीन गुना मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से दो लाख 19 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

संजय कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने एनआईटी साइबर थाने में शिकायत दी है कि 28 अक्तूबर 2024 को उनके मोबाइल पर एक संदेश आया। संदेश में शेयर बाजार में निवेश करने से संबंधित बात लिखी थी। उन्होंने संदेश पर अंकित लिंक पर क्लिक किया तो एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर निवेश करने की जानकारी दी। कॉल करने वाले ने रकम निवेश करने पर तीन गुना मुनाफे का झांसा दिया। उसके चक्कर में आकर उन्होंने कई बार में दो लाख 19 हजार रुपये निवेश कर दिए। जब पीड़ित ने अपना पैसा निकालना चाहा तो ठगों ने कॉल उठानी बंद कर दी। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत दी। पुलिस मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed