{"_id":"5bf17827bdec226953784823","slug":"21542551591-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाण अत्री ने खेली तूफानी पारी, बने मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाण अत्री ने खेली तूफानी पारी, बने मैन ऑफ द मैच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 18 Nov 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट मैदान पर रविवार को रविंद्र फागना संडे कारपोरेट क्रिकेट लीग के अलग-अलग मुकाबले खेले गए। इसमें वशिष्ठ विद्या सदन की टीम ने ऑक्सीमाउंट एकादश की टीम को 6 विकेट से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया। टीम के निर्वाण अत्री को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की जानकारी देत हुए धमेंद्र फागना ने बताया कि मुकाबले में ऑक्सीमाउंट एकादश की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। बल्लेबाज उदित मोहन ने एक छक्का और दो चौके की मदद से 45 गेंदों पर 61 और कुलदीप ठाकुर ने दो छक्के की मदद से 55 रनों का योगदान टीम को दिया।
विज्ञापन
वशिष्ठ विद्या सदन की ओर से दिलीप गौतम, ऋषभ भारद्वाज ने दो-दो, ललित वशिष्ठ, निर्वाण अत्री और दीपक शर्मा ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वशिष्ठ विद्या सदन की टीम ने 24 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
निर्वाण अत्री ने छह छक्के और पांच चौके लगाकर 56 गेंदों पर 85 रनों की तूफानी पारी खेली। उदित मोहन ने 26 रन बनाए। ऑक्सी माउंट एकादश की ओर से उदित मोहन, आमिर अहमद अल्वी, मनोज शर्मा और कपिल सैनी ने एक-एक विकेट ली। शानदार बल्लेबाजी के लिए निर्वाण अत्री को मैन ऑफ द मैच, उदित मोहन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और ऋषभ भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब से नवाजा गया है।