फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   फ्लॉप रही महापंचायत: पलवली हत्याकांड आरोपियों के परिजनों ने बुलाई पंचायत

फ्लॉप रही महापंचायत: पलवली हत्याकांड आरोपियों के परिजनों ने बुलाई पंचायत

Sun, 01 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
फ्लॉप रही महापंचायत: पलवली हत्याकांड आरोपियों के परिजनों ने बुलाई पंचायत

विज्ञापन
बेनतीजा रही महापंचायत: पलवली हत्याकांड आरोपियों के परिजनों ने बुलाई पंचायत
फरीदाबाद। पलवली सामूहिक हत्याकांड के संबंध में हत्यारोपी पक्ष के रिश्तेदार रविवार को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित उमंग गार्डन में एकत्र हुए, रिश्तेदारों ने इसे महापंचायत का नाम दिया था। पीड़ित पक्ष से महापंचायत में कोई नहीं पहुंचा, इससे बैठक बे-नतीजा रही। यह महापंचायत किसने बुलाई थी इसके बारे में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी।

गांव पलवली में सरपंची के चुनाव को लेकर बिल्लू परिवार और बिजेंद्र के बीच रंजिश चल रही थी। इन दोनों गुटों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी और मामला झगड़े तक पहुंच गया था। 17 सितंबर 2017 की सुबह बिजेंद्र पक्ष से कन्हैया के बेटे हरीश और बिल्लू के बेटे मिरिंडा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। शाम को दोनों पक्षों के बीच पहले लाठी, डंडे और तलवारें चलीं और फिर कुछ देर बाद बिल्लू पक्ष की तरफ से आए दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान बिल्लू के परिवार के एक सदस्य ने राइफल से गोलियां दागनी शुरू कर दी थीं। गोलियां लगने से श्रीचंद, राजेंद्र, ईश्वर, नवीन और देवेंद्र की मौत हो गई थी। पुलिस इस हत्याकांड में पलवली की सरपंच दयावती, उनके पूर्व सरपंच पति बिल्लू, एएसआई धर्मेंद्र समेत 27 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें महिला आरोपियों को जमानत मिल गई थी जबकि एक आरोपी नंद किशोर की मौत हो गई थी। हत्यारोपी परिवार के रिश्तेदारों की ओर से रविवार को गेे्रटर फरीदाबाद स्थित एक लॉन में महापंचायत की घोषणा की। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा उर्फ बबली ने बताया कि पीड़ित पक्ष का एक भी सदस्य शामिल नहीं हुआ इसलिए कथित महापंचायत फ्लॉप रही, उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष अदालत के फैसले को ही मानेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed