फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मेवला महाराजपुर में बिजली निगम बिछाएगा एलटी केबल

मेवला महाराजपुर में बिजली निगम बिछाएगा एलटी केबल

Thu, 28 Feb 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
मेवला महाराजपुर में बिजली निगम बिछाएगा एलटी केबल
मेवला महाराजपुर में बिछेगा एलटी केबल
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव मेवला महाराजपुर में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम एलटी केबल डालेगा। इस केवल से बिजली चोरी करना आसान नहीं होता है। केबल डलने के बाद गांव में बिजली चोरी पर काफी हद तक लगाम लगेगी। ट्रांसफार्मरों पर बिजली का लोड कम होगा। लोगों को बिना रुकावट 24 घंटे बिजली मिल सकेगी। बिजली निगम की ओर से योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

गांव मेवला महाराजपुर में बिजली चोरी की समस्या सबसे अधिक है। लोग खुलेआम मुख्य लाइन पर कुंडी डालकर बिजली चोरी से जलाते है। गर्मियों में एससी, टीवी आदि भी चोरी की बिजली से चलाते हैं। बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार गांव में हर साल 25 ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग के कारण फुंक जाते हैं। हालांकि बिजली चोरी रोकने के लिए अधिकारियों की ओर से समय समय पर छापेमारी अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद बिजली चोरी पर कोई लगाम नहीं लग रही। ट्रांसफार्मर फुंकने और बिजली चोरी से निगम को हर साल लाखों रुपये का नुकसान झेलने पड़ता है। एनआईटी चार नंबर सबडिवीजन एसडीओ रणवीर सिंह ने बताया कि गांव में बिजली चोरी रोकने के लिए सिल्वर केबल की जगह एलटी (प्लास्टिक आधारित) केबल बिछाई जाएगी। दस से 15 दिन में इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस केबल में बिजली चोरी की संभावना कम होती है। व्यक्ति इसमें कोई कट नहीं लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed