फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गुरू नानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

गुरू नानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

Sun, 18 Nov 2018 06:51 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
गुरू नानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी सिंह सभा गुरुद्वारा के पदाधिकारियों ने गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला। इससे पहले पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा पत्नी व पूर्व पार्षद माया शर्मा और नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा ने नगर कीर्तन में पहुंचे पंच प्यारों का आशीर्वाद लिया। नगर कीर्तन सेक्टर-22 गुरुद्वारे से शुरू होकर आयशर चौक, सारन चौक होते हुए जवाहर कॉलोनी स्थित सिंह सभा गुरुद्वारे में समाप्त हुआ। माया शर्मा ने कहा कि गुरु नानक सिखों के प्रथम गुरु हैं। लद्दाख व तिब्बत में गुरु नानक देव को नानक लामा भी कहा जाता है। नानक अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्मसुधारक, समाजसुधारक, कवि, देशभक्त और विश्वबंधु सभी के गुण समेटे हुए थे। इस मौके पर जवाहर कॉलोनी सिंह सभा गुरुद्वारा के प्रधान कुलवंत सिंह, पकंज सिंह, पंकज बालियान, जितेंद्र कौशिक, कृष्ण गोपाल मखीजा, गुरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, आत्मा सिंह, बलजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, अजब सिंह आदि मौजूद रहे। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान जगह-जगह लंगर भी लगाए गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed