फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   संशोधित : अवैध रूप से बन रहे पांच मंजिला भवन को निगम ने ध्वस्त किया

संशोधित : अवैध रूप से बन रहे पांच मंजिला भवन को निगम ने ध्वस्त किया

Thu, 31 Jan 2019 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
संशोधित :   अवैध रूप से बन रहे पांच मंजिला भवन को निगम ने ध्वस्त किया
अवैध रूप से बन रहे पांच मंजिला भवन को ध्वस्त किया
विज्ञापन

बल्लभगढ़। नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने बृहस्पतिवार को अंबेडकर चौक के पास मटिया महल की जमीन पर अवैध रूप से बन रहे पांच मंजिला वाणिज्यिक भवन को गिरा दिया। भारी पुलिस की मौजूदगी में सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई के दौरान नगर निगम की छह मशीनें दोपहर तक तोड़फोड़ की कार्रवाई में लगी रही। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान किसी ने भी तोड़फोड़ का विरोध नहीं किया। वहीं शाम को इस मामले में निगमायुक्त अनीता यादव ने उक्त अवैध निर्माण के खिलाफ लापरवाही बरतने के मामले में सहायक अभियंता विनोद सिंह को निलंबित कर दिया, जबकि आउटसोर्सिंग पर कार्य कर रहे कनिष्ठ अभियंता आशीष को निगम की सेवाओं से मुक्त कर दिया गया।
नगर निगम आयुक्त अनिता यादव ने पिछले दिनों निगम क्षेत्र का दौरा कर अवैध रूप से बन रहे 77 निर्माणों को चिन्हित किया था। निगमायुक्त ने तीनों जोन के संयुक्त आयुक्त को अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। निर्माणकर्ताओं ने इस जमीन पर रिहायशी नक्शा पास किए जाने की बात कही थी, मगर बाद में व्यवसायिक निर्माण किया जाने लगा। निगम ने निर्माणकर्ताओं को कई बार नोटिस देकर निर्माण बंद करने और भवन को ध्वस्त करने के लिए नोटिस दिया था, मगर काम नहीं रुका। इस पर बृहस्पतिवार सुबह बल्लभगढ़ जोन के संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन भारी पुलिस के साथ अंबेडकर चौक के पास बन रहे पांच मंजिला भवन को ध्वस्त करने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

निगम दस्ता कार्रवाई के लिए छह मशीनें लेकर पहुंचा। मशीनों ने दोपहर बाद तक तोड़फोड़ की कार्रवाई की और भवन को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। निगम की इस कार्रवाई का किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तोड़फोड़ के दौरान तिगांव रोड को दोनों तरफ से बंद कर दिया था। दोपहर बाद क्षतिग्रस्त बिल्डिंग को चारों ओर से सील कर दिया गया और उसके बचे हुए हिस्से को गिराने के लिए निर्माणकर्ताओं को ही कहा गया है। अगर भवन मालिकों ने इसे स्वयं नहीं तोड़ा तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन ने बताया कि यह भवन अवैध रूप से बनाया जा रहा था। निगम ने इसे कई बार नोटिस दिया था, मगर भवन मालिकों ने निर्माण कार्य नहीं रोका। इस पर बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed