फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   13 caught for crossing railway line and traveling in ladies coach

Faridabad News: रेलवे लाइन पार करने और महिला कोच में सफर करने वाले 13 पकड़े

Sun, 24 May 2026 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
13 caught for crossing railway line and traveling in ladies coach
फरीदाबाद। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने फरीदाबाद क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान दो अलग-अलग मामलों में कुल 13 लोगों को पकड़ा। यह कार्रवाई एसआई सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में हमराह स्टाफ के साथ की गई।
विज्ञापन

पहले मामले में रेलवे लाइन पार करते समय नौ लोगों को पकड़ा गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह एक खतरनाक और नियमों का उल्लंघन करने वाला कार्य है। सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत कार्रवाई की गई। दूसरे मामले में गाड़ी संख्या 64903 के महिला कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे चार यात्रियों को पकड़ा गया। महिला कोच में केवल अधिकृत महिलाओं के लिए यात्रा की अनुमति होती है। नियमों का उल्लंघन करने पर इनके खिलाफ धारा 162 रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। चेकिंग के दौरान आरपीएफ टीम ने सभी को रोककर पूछताछ की और रेलवे नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद दोनों मामलों में आरपीएफ चौकी बल्लभगढ़ में विधिवत कार्रवाई की गई। बाद में सभी को जमानत की शर्तों से अवगत कराते हुए रिहा कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed